Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी ने ‘मिशन अमृत सरोवर’ की समीक्षा की, भूमिगत जलस्तर बढ़ाने पर जोर

Latehar:  उपायुक्त भोर सिंह यादव ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित एक बैठक में अमृत सरोवर के तहत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने मिशन अमृत सरोवर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. अमृत सरोवर योजना के तहत जिला में 75 तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार अथवा निर्माण कराया जा रहा है. इसका मुख्य उदेश्य भूमिगत जलस्तर बढ़ाना है. उपायुक्त ने कहा कि कार्यों को गंभीरता से लेते हुए मिशन अमृत सरोवर के तहत कार्यो को शीघ्र पूरा करें. इसे भी पढ़ें :सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-registers-fir-against-rolls-royce-british-aerospace-in-corruption-case/">सीबीआई

ने भ्रष्टाचार के मामले में रोल्स-रॉयस, ब्रिटिश एयरोस्पेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

तालाबों का निर्माण बरसात से पहले हो- डीसी

बैठक में भोर सिंह यादव ने मनरेगा व 15वें वित्त आयोग समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से अमृत सरोवर का कार्य समय पर पूरा करने की बात कही. कहा कि अमृत सरोवर में शामिल तालाबों पर निर्माण का कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा हो जाना चाहिए. उन्होंने सभी सरोवर का डाटा पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया. आगे कहा कि जिन तालाबों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन तालाबों का अगली बैठक मे वे समीक्षा करेंगे. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, एनडीसी बंधन लांग व जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत समेत कई पदाधिकारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kurban-ali-and-nitin-kumar-of-the-district-will-represent-the-state-in-taekwondo/">गिरिडीह

: जिले के कुर्बान अली व नितिन कुमार करेगें ताइक्वांडो में राज्य का प्रतिनिधित्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही