Latehar: लातेहार डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग की लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में आश्रम विद्यालय मनिका, मॉडल एकलव्य विद्यालय लातेहार, पीएचसी चंदवा समेत एसीआर भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में डीएमएफटी व एससीए से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल को लंबित योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में नोडल पदाधिकारी डीएमएफटी बंधन लांग, नोडल पदाधिकारी एससीए सुजीत सिंह, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल अभय कुमार राय व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-will-attend-the-meeting-of-opposition-parties-in-patna-on-june-12/">सीएम
हेमंत 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल [wpse_comments_template]
हेमंत 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment