Search

 
 
 

लातेहार : डीसी हिमांशु मोहन ने गणतंत्र दिवस को कई मायनों में बताया खास

 
Ashish Tagore  Latehar :  गणतंत्र दिवस के मौके पर लातेहार के जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीसी हिमांशु मोहन ने अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने जिला वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है. बताया कि उन्हें बचपन में गणतंत्र दिवस की महत्ता समझ में नहीं आती थी, लेकिन जब वो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने लगे, तब उन्हें गणतंत्र दिवस की असल महत्ता समझ में आयी.

स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास एवं बलिदान से देश को मिली आजादी

डीसी ने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास एवं बलिदान से देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ. आजाद हुये भारत देश का स्वरूप और शासन व्यवस्था कैसा होगा. इसका निर्धारण 26 जनवरी 1950 को लागू किये गये संविधान से तय की गयी. संविधान द्वारा देश लोकतांत्रितक गणराज्य घोषित हुआ. संविधान द्वारा देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों और  संवैधानिक अधिकारों का निर्धारण हुआ. जिनके रक्षा का दायित्व सरकार पर है. नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए नीति निर्देशक तत्वों से संबंधित सभी प्रावधान हमारे संविधान में है. हम सभी को अपने संविधान निर्माण के इतिहास एवं संविधान में वर्णित प्रावधानों के बारे में जानना चाहिए.

डीसी ने झंडोतोलन कर तिरंगे को दी सलामी

इससे पहले उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर पीडीजे अखिल कुमार, विधायक बैद्यनाथ राम, एसपी अंजनी अंजन, डीएफओ रौशन कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जिला 20 सूत्री अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, रेडक्रास सोसायटी के सचिव जावेद अख्तर, पंकज तिवारी व आफताब आलम कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

परेड में आइआरबी महिला की टुकड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कुल आठ टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया. शानदार परेड के लिए महिला आईआरबी-चार के जवानों को प्रथम पुरस्कार मिला. जबकि दूसरे स्थान पर महिला डीएपी जिला बल और तीसरे स्थान पर सीआरपीएफ रही. इसके अलावा परेड में एनसीसी, महिला सहायक पुलिस और जवाहर नवोदय विद्यालय की बालिका व बालक टीमों ने भाग लिया. मौके पर उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, विद्यायक बैद्यनाथ राम, उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ती पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

झांकियों में डीआरडीए ने जीता प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह में जिला स्टेडियम में विभिन्न विभाग व संस्थानों ने झांकियां निकाली. जिसमें डीआरडीए विभाग को प्रथम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को द्वितीय एवं कृषि विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इनके अलावा जन संपर्क विभाग, नगर पंचायत, जिला गब्य विकास, जवाहर नवोदय विद्यालय, वन एवं पर्यावरण विभाग, मत्स्य व जिला समाज कल्याण विभाग ने  भी झांकियां निकाली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही