Search

 
 
 

लातेहार : डीसी-एसपी ने फूल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

 
Latehar :   गणंतत्र दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार को फूल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास किया गया. इस परेड का डीसी हिमांशु मोहन और एसपी अंजनी अंजन ने निरीक्षण किया. परेड के पूर्वाभ्यास में कुल नौ टुकड़ियों ने भाग लिया. इनमें सीआरपीएफ की 11 वीं व 214वीं की संयुक्त टीम, जिला पुलिस बल की पुरूष व महिला सशस्त्र टीम, सहायक पुलिस की महिला टीम, आईआरबी की पुरूष व महिला टीम, एनसीसी और जवाहर नवोदय विद्यालय की बालक व बालिका टीमों ने भाग लिया. डीसी ने परेड निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिये.

डीसी-एसपी ने बेहतर तालमेल बनाकर परेड करने का दिया निर्देश

परेड के बाद झंडोतोलन का भी पूर्वाभ्यास किया गया. मौके पर स्वाति मिश्रा के सानिध्य में बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया. पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी टुकड़ियां बेहतर कर रही है, लेकिन इसमें अभी सुधार की जरूरत है. उन्होंने बेहतर तालमेल बनाकर परेड करने का निर्देश संबंधित परेड कमांडरों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि टुकड़ियां अच्छा कर रही हैं. उन्होंने स्टेडियम में अतिथियों के बैठने, पेयजल, अग्निशन वाहन आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, नजारत उप समार्हता संजीत कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना व पुलिस प्रशिक्षण मो मुज्जफर आलम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही