Latehar : गणंतत्र दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार को फूल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास किया गया. इस परेड का डीसी हिमांशु मोहन और एसपी अंजनी अंजन ने निरीक्षण किया. परेड के पूर्वाभ्यास में कुल नौ टुकड़ियों ने भाग लिया. इनमें सीआरपीएफ की 11 वीं व 214वीं की संयुक्त टीम, जिला पुलिस बल की पुरूष व महिला सशस्त्र टीम, सहायक पुलिस की महिला टीम, आईआरबी की पुरूष व महिला टीम, एनसीसी और जवाहर नवोदय विद्यालय की बालक व बालिका टीमों ने भाग लिया. डीसी ने परेड निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिये.
लातेहार : डीसी-एसपी ने फूल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Leave a Comment