Search

 
 
 

लातेहार: स्वास्थ्य, पेयजल, समेत मूलभूत सुविधाओं पर डीसी ने दिया जोर

 
Latehar: 74 वें गणतंत्र दिवस पर जिला खेल स्टेडियम में डीसी भोर सिंह यादव ने झंडोतोलन किया. डीसी ने अपने संबोधन में शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की राह पर अग्रसर है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क व सिंचाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है. डीसी ने जिले में की गयी विकास योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : गणतंत्र">https://lagatar.in/republic-day-a-day-of-national-consciousness-and-pride-dr-mukul-narayan-dev/">गणतंत्र

दिवस राष्ट्रीय चेतना और गौरव का दिवस : डॉ. मुकुल नारायण देव

महिला आईआरबी-4 को दिया गया प्रथम पुरस्कार

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में कुल सात टुकड़ियों ने भाग लिया. जिसमें महिला आईआरबी-4 को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जबकि आईआरबी-4 को दूसरा व सीआरपीएफ की 214 बी बटालियन को तीसरा पुरस्कार दिया गया. गणतंत्र दिवस पर निकाली गयी झांकियों में प्रथम पुरस्कार सूचना जन संपर्क विभाग, दूसरा पुरस्कार श्रम विभाग व तीसरा पुरस्कार शिक्षा विभाग को दिया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीएलएसए की सचिव श्वाति विजय उपाध्याय समेत कई अधिकारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-in-the-evening-weather-of-republic-day-children-mixed-the-smell-of-patriotism/">साहिबगंज

: गणतंत्र दिवस की शाम मौसम में बच्चों ने घोली देशभक्ति की महक

सम्मानित किये गये अधिकारी

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. जिसमे बीडीओ महुआडांड़ अमरेन डांग, बीडीओ बरवाडीह राकेश सहाय, बीडीओ बरियातू दीपाली भगत का नाम शामिल है. संविधान सप्ताह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा प्रशस्ती पत्र दे कर सम्मानित किया गया. जिसमे प्रभा कुमारी, प्रिया कुमारी, अल्पना कुमारी, मधु कुमारी, सहिस्ता नाज, राजा कुमार, गंगा सिंह व आंनद प्रजापति का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-enrollment-of-bbmku-students-in-academic-bank-of-credit-is-mandatory/">धनबाद:

बीबीएमकेयू छात्रों का “एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट” में एनरोलमेंट अनिवार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही