Search

 
 
 

लातेहार : डीसी ने की समीक्षा बैठक, लक्ष्य के अनुरूप काम करने का निर्देश

 
Latehar:  उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) और (डीएलआरएसी) की समीक्षा बैठक हुई. पहले दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए डीसी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. बैठक में सीडी रेसियो की समीक्षा में बताया गया कि जून 2023 तिमाही में सीडी रेसियो 41.23 प्रतिशत रहा. किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल एसीपी लक्ष्य 20371 निर्धारित है. इसके विरुद्ध प्रथम तिमाही में 3326 किसानों का केसीसी ऋण दिया गया है. जो लक्ष्य का 16.32 प्रतिशत है. किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया. बैठक में आरसेटी के द्वारा संचालित कौशल विकास विकास प्रशिक्षण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jagdish-paswan-accused-in-amit-singh-murder-case-surrenders-in-court/">धनबाद

: अमित सिंह हत्याकांड में आरोपी जगदीश पासवान का कोर्ट में आत्मसमर्पण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही