Search

 
 
 

लातेहार : डीडीसी ने महुआडांड़ में योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Mahuadand (Latehar) : डीडीसी सुरजीत सिंह ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने मनरेगा योजनाओं के तहत चल रहे आम बागवानी एवं कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. अक्सी पंचायत के ग्राम चेतमा में 40 लाभुकों की भूमि पर लगे आम बागवानी का निरीक्षण किया. मरियम एक्का, संजीवन कुजूर, बिरसुमणी एवं अन्य लाभुकों के खेतों में कूप निर्माण योजना का भी जायजा लिया. अपूर्ण एवं लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. मौके पर बीडीओ अमरेन डांग, अभिमन्यु कुमार, प्रभाकर मणि, प्रभात, सरोज, सुखदेव साहू, समसुल हक व संजीव भगत समेत कई ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही