Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीडीसी ने स्वीप कोषांग की समीक्षा की

Latehar:  उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में लेकर जिला में कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा. विभिन्न संस्थानों के साथ मिल कर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट व अन्य प्रतियोगितायें करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि यूनिक व इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताया जायेगा. बैठक में सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप गठित करने और अपने–अपने स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक में भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर प्रशासक राजीव रंजन, श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी समेंत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-smuggler-arrested-with-four-kilos-of-opium/">पांकी

: चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही