Search

 
 
 

लातेहार : पेड़ पर फंदे से लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव

 
Latehar : लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. घटना थाना क्षेत्र के खपिया गांव की है. जानकारी के अनुसार बाबूलाल सिंह खरवार का परिवार बुधवार की रात खाना खाकर सो गया था. गुरुवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो देखा कि बाबूलाल की बेटी कविता कुमारी (16) का शव पास के एक अमरूद के पेड़ से लटक रहा है. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, पुलिस भी अनुसंधान में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलता है, मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही