Search

 
 
 

लातेहार : पॉलिटेक्निक के छात्र का शव कमरे में झूलता मिला

 
Latehar: राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र का शव उसके कमरे में वैंटिलेटर से झूलता मिला. छात्र की शिनाख्त अमित कुमार रवि के रूप में की गयी है. वह रामगढ़ कर रहने वाला था और सेमेस्टर-टू का छात्र था. जानकारी के अनुसार वह शहर के बानपुर मोहल्ला के पाठक लॉज में अपने दोस्तों के साथ रहता था. सोमवार की देर शाम उसके दोस्तों ने कमरे में उसके शव को झूलते हुए देखा. इसके बाद दोस्त शोर मचाने लगे. शोर सुन कर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस जवानों के साथ वहां पहुंचे. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. रविवार को शव का अंत्यपरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें :सुखाड़">https://lagatar.in/god-is-the-food-giver-farmer-in-drought-dr-rc-prasad-mehta/">सुखाड़

में भगवान भरोसे अन्नदाता किसान : डॉ आरसी प्रसाद मेहता

युवक कान में ईयर फोन लगाये हुए था- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक अपने कान में ईयर फोन लगाये हुए था. इससे लगता है कि मौत से पहले उसने किसी से बात की थी. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है. पुलिस हर पहलु पर अनुसंधान कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-in-mobile-theft-case-police-sent-to-jail/">चांडिल

: मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही