Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Latehar: सदर थाना क्षेत्र के बारियातू जागीर गांव के मंडराहा जंगल में व्यक्ति का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान 45 वर्षीय किशुन सिंह के रूप में की गयी है. वह सदर थाना क्षेत्र के डेमू ग्राम का रहने वाला था. सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार की सुबह जब ग्रामीण मंडराहा जंगल में अपने पशुओं को चराने गये तो उन्होंने एक पेड़ से व्यक्ति के शव को लटकता हुआ देखा. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गयी. इसकी जानकारी मृतक के परिजनों व पंचायत के मुखिया को दी गयी. पंचायत के समाजसेवी गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आशंका है कि उसकी हत्या कर पेड़ से लटका कर आत्महत्या करने का रूप देने का प्रयास किया गया है. हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/naac-team-visiting-ranchi-university-said-ru-is-diamond-jharkhand/">रांची

विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नैक टीम ने कहा – RU है झारखंड का हीरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही