Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र स्थित डूडंगी गांव में रविवार सुबह पेड़ पर लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राजीव सिंह के रूप में हुई है. लातेहार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. (पढ़ें, मीठी">https://lagatar.in/sharing-the-sweetness-of-the-heart-with-sweet-savories/">मीठी

सेवइयों संग बांटी दिल की मिठास)

पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकल गया था बाहर 

सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. बताया कि परिजनों के अनुसार राजीव सिंह का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग था. इसको लेकर उसकी पत्नी से उसकी कहासुनी हुई थी. गुस्से में वो घर से बाहर निकल गया था और रात भर घर नहीं लौटा. सुबह  उसका शव पेड़ से लटका मिला. हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : स्पेशल">https://lagatar.in/punjab-police-left-for-dibrugarh-with-amritpal-singh-being-taken-by-special-plane/">स्पेशल

प्लेन से अमृतपाल सिंह को लेकर असम के लिए रवाना हुई पंजाब पुलिस 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही