Search

 
 
 

लातेहार : लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

 
  • बहु का था दूसरे से अफेयर
  • ससुर करता था विरोध
  • रास्ते से हटाने की नियत से लोहे की रॉड से सिर पर किया वार 
Latehar :  जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोवा ग्राम निवासी बिनेश्वर सिंह का शव उनके घर से 300 मीटर की दूरी पर खेत में मिला. बिनेश्वर सिंह के सिर पर चोट के निशान हैं. किसी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया है. आशंका जतायी जा रही है कि बिनेश्वर सिंह की बहु ने रास्ते से हटाने की नियत से वृद्ध की हत्या की गयी है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सुबह शौच करने के लिए खेत गये थे बिनेश्वर, तभी हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि बिनेश्वर सुबह शौच के लिए खेत गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाये लोगों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.ग्रामीणों जब सुबह उठे तो बिनेश्वर का शव लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा देखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जाता है कि बिनेश्वर सिंह के बेटे की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. गांव में चर्चा है कि बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था. बिनेश्वर को पता चलने पर उसने इसका विरोध करता था. इसलिए बहु ने ही रास्ते से हटाने की नियत से ससुर की हत्या करवा दी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही