Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी का शव कुएं से बरामद

बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. रानी देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से गांव में मातम का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

 Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रानी देवी का शव कुएं से बरामद किया गया. वह नगड़ा गांव निवासी जीतेंद्र पासवान की पत्नी थी. परिजनों के अनुसार, सोमवार की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सोई हुई थी. सुबह जब बेटी की नींद खुली तो उसने मां बिस्तर पर नहीं पाया.


उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसी बीच गांव के एक कुएं में महिला का शव होने की जानकारी मिली. रानी देवी का बेटा तुरंत कुए के पास पहुंचा, तो मां का शव पानी में तैरता मिला. सूचना पर बालूमाथ थाना पुलिस गांव पहुंची और स्था नीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टुमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.


बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. रानी देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार रानी देवी का गांव में किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही