Search

 
 
 

लातेहार : आंध्रप्रदेश से लाया गया मजदूर का शव

 
Latehar:  जिला प्रशासन की मदद से मजदूर का शव उसके गांव लाया गया. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत के घघरी ग्राम निवासी मजदूर राजदेव सिंह का आंध्रप्रदेश के तिरूपति मे गत 25 मार्च को सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. इसके बाद मृतक के परिजनो ने जिला प्रशासन से शव लाने की गुहार लगायी. जिला प्रशासन ने पहल करते हुए मृतक मजदूर का शव गुरूवार की देर शाम लातेहार लाया गया. उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को उसके घर तक पहुंचाया. मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. स्थानीय लोगों की पहल के बाद जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनो को राहत सामग्री उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/darkness-in-palamus-largest-government-hospital-doctors-and-nurses-also-missing/">पलामू

के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में कूप अंधेरा, डॉक्टर-नर्स भी रहे गायब
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही