Search

 
 
 

लातेहार : अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

 
Latehar : जिला मुख्यालय में एक अज्ञात शव के बरामद होने से सनसनी फैल गयी. दरअसल शहर के रेलवे स्टेशन रोड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम से मतदान कर कई लोग लौट रहे थे. लोगों ने आश्रम स्कूल के पीछे एक चहारदिवारी के पास खजूर पेड़ के नीचे अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद बेबी देवी को दी. बेबी देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया. पूछे जाने पर सदर थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के गुमशुदा लोगों की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने ऐसी कोई सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने और शव को पहचानने में मदद करने की अपील लोगों से की है. इसे भी पढ़ें -छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/pickup-falls-into-ditch-in-chhattisgarh-17-dead-more-than-10-injured/">छत्तीसगढ़

में खाई में गिरी पिकअप, 17 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही