Latehar : सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत दो दिन पहले हो गयी थी. पुलिस ने उसका शव बेंदी ग्राम के डैम के पास से ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया था. शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया था. जानकारी के अनुसार वह युवक यूपी के अमेठी से भटक कर लातेहार आ गया था. काफी खोजबीन के बाद थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने उस युवक की जानकारी उसके परिजनों को दूरभाष पर दी. सूचना मिलने के बाद उसकी मां शनिवार को लातेहार पहुंची. लेकिन उसके पास बेटे का शव ले जाने या उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे. जब इसकी जानकारी नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा को हुई तो उन्होंने अपने निजी कोष से मृत युवक के अंतिम संस्कार के लिए लकडि़यां उपलब्ध करायी और उसकी मां को ढांढ़स बंधाया. कुछ अन्य युवकों ने भी मदद की. उसका अंतिम संस्कार औरंगा नदी के मुक्ति धाम में किया गया. मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. मौके पर प्रदीप मांझी व थाना कर्मी उपस्थित थे.
लातेहार : नदी से बरामद हुआ यूपी के युवक का शव, किया गया अंतिम संस्कार
Last Updated: Sep 03, 2022 12:00 AM (IST)