Search

लातेहार: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी कला के बुढ़वाढोढ़ा टोला में धर्मेंद्र पासवान का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया. शव को पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी निवास सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक के पिता कईल मांझी ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे वह खाना खाने के बाद यह कहकर घर से निकला था कि काम करने जा रहा है. घर में उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था. वह अपने घर में चार भाइयों में सबसे छोटा था. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी गयी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रकाश परहिया, बिफनी देवी, सोनी कुमारी व मालो देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-progress-in-rope-skipping-of-girls-shivang-tops-in-boys/">धनबाद

: लड़कियों की रोप स्किपिंग में प्रगति, लड़कों में शिवांग अव्वल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//