Search

 
 
 

लातेहार : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Latehar : जिले के सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में तुपुखुर्द रेलवे पोल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान संजीत सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक ने पारिवारिक विवाद को लेकर चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है. संजीत सिंह के परिजनों का कहना है कि वह मंगलवार की सुबह में घर से झगड़ा करके बाहर गया था. बाद में तूपुखुर्द पंचायत ग्रामीणों ने संजीत का शव रेलवे ट्रैक पर देखा. उसका मोबाइल भी रास्ते में पड़ा हुआ मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लातेहार पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/big-allegation-on-former-minister-yogendra-saw-threatening-contractors-and-businessmen-in-the-name-of-aman-sahu/">पूर्व

मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ा आरोप, अमन साहू के नाम पर ठेकदारों और कारोबार‍ियों को दे रहें धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही