Search

 
 
 

लातेहार : कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

 
Mahuadand, Latehar:  महुआडांड थाना के आदर्श नगर के पास कुएं से 25 वर्षीय युवक उदय गायर का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुअनि बंधन भगत घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा. बंधन भगत ने बताया कि उदय गायर महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चंपा पंचायत के पत्थरटोली ग्राम निवासी था. यह आदर्श नगर, रामपुर में ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता था. उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. इसे भी पढ़ें-कोयला">https://lagatar.in/coal-company-is-doing-injustice-to-the-displaced-people-surjit-nagwala/">कोयला

कंपनी विस्थापितों के साथ कर रही अन्याय : सुरजीत नागवाला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही