Search

लातेहार : युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Latehar :  मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु पंचायत सचिवालय के समीप अविस्थत नर्सरी से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मनिका पुलिस को दी. सूचना पाकर मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार व मिश्रा मांझी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदा व्यक्ति की तलाश कर रही है. शव के दाहिने हाथ में फहू सिंह व फूल और बायें हाथ में बिच्छू का टैटू बना हुआ है. युवक की उम्र करीब 35 वर्ष होगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp