Search

 
 
 

लातेहार: टोरी-चेटर रेलवे स्टेशन के बीच बरामद हुआ शव

 
Chandwa: बरकाकाना-बरवाडीह सीआईसी सेक्शन अंतर्गत टोरी-चेटर स्टेशन के बीच चंदवा पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने चेटर स्टेशन के पूर्व दिशा में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव को देखा, जिसके बाद सूचना चंदवा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-rape-of-minor-murder-case-panchayat-representatives-helped-the-victims-family/">चाईबासा

: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने की पीड़ित परिवार की मदद

शव में कीड़े लगे हुए थे

शव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था. शव देखने से तीन चार दिन पुराना लग रहा है. मृतक के चेहरे व शरीर में कीड़े लगे हुए थे. युवक की मौत संभवत: ट्रेन से गिरने की वजह से बताई जा रही है. मृतक सफेद चेक शर्ट और काली रंग की पैंट पहने हुए है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. इसे भी पढ़ें–पांच">https://lagatar.in/government-will-not-move-for-five-years-peoples-blessings-are-with-us-minister-alamgir-alam/">पांच

साल तक नहीं हिलेगी सरकार,जनता का आशीर्वाद हमारे साथ : मंत्री आलमगीर आलम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही