Search

 
 
 

लातेहार : तालाब से बाहर निकाला गया शव

 
Latehar:  सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के कदलेटी तालाब से धर्मनाथ सिंह (45) का शव मंगलवार की शाम बाहर निकाला गया. दिन भर ग्रामीणों ने तालाब का कोना कोना छान मारा. आखिरकार शाम तकरीबन पांच बजे शव को तालाब से निकाला जा सका. घटना की जानकारी के बाद से ही अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार व जिप सदस्य विनोद उरांव तालाब के पास जमे थे. इससे पहले थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे थे. बता दें कि पहली जनवरी की दोपहर धर्मनाथ सिंह व उसकी पत्नी तालाब में नहाने गये थे. इसी दौरान पति का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया. सोमवार को ग्रामीणों ने तालाब में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. मंगलवार की सुबह से ही फिर प्रयास किया जा रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-troubled-by-teasing-woman-cuts-private-part-of-young-man/">साहिबगंज

: छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही