Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रत्येक कार्ड से एक-दो किलो की कटौती करते हैं डीलर

Garu(Latehar): गारू में राशन की हेराफेरी का धंधा बहुत फल फूल रहा है. बताते चलें कि गारू व सरयू प्रखंड का संयुक्त रूप से गोदाम गारू में है. आपूर्ति पदाधिकारी जीतेन्द्र पाठक और गोदाम प्रबंधक राजेश कुमार (दोनों जनसेवक) को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इनके द्वारा यहीं से समस्त गांव के डीलरों को राशन उपलब्ध कराया जाता है. लोगों का कहना है कि जबसे इन दोनों जनसेवकों को एमओ और एजीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तब से स्थानीय डीलर भी एक-दो किलोग्राम राशन की कटौती कर रहे हैं. धांगरटोला पंचायत के डीलर उमेश प्रसाद खुद एजीएम की कुर्सी में बैठकर अन्य डीलर को राशन देते हैं. सूत्रों की मानें तो बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन से दिन में दो-दो बार राशन का उठाव कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है. गारू में कई निजी दुकानों में 30 से 32 रुपये किलोग्राम सरकारी चावल का वितरण खुलेआम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-country-is-standing-at-a-decisive-juncture-we-have-to-understand-difference-between-those-who-make-country-and-those-who-destroy-the-country/">राहुल

गांधी ने कहा, देश निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, देश बनाने और बिगाड़ने वालों के बीच का फर्क समझना होगा
 

जांच कर कार्रवाई की जायेगी - डीएसओ

वहीं इस मामले में गोदाम प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि आपको हमसे कोई दिक्कत है तो आइये बैठकर मामला खत्म करते हैं. वहीं प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी जीतेन्द्र पाठक ने कहा कि एजीएम 20 मिनट के लिए बाहर गया था. इसलिए दे रहे थे. इस मामले पर लातेहार डीएसओ रश्मि लकड़ा ने कहा कि गोदाम की जिम्मेदारी गोदाम प्रबंधक की होती है. अगर उनके द्वारा किसी और को बैठाया गया होगा तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में गारू जिप सदस्य जीरा देवी ने कहा कि प्रत्येक डीलरों के खिलाफ मुझे भी शिकायत मिल रही है कि दो-दो किलोग्राम राशन की कटौती डीलरों द्वारा की जा रही है. इस मामले में डीसी लातेहार को पत्राचार करेंगे. इसे भी पढ़ें -जमुई">https://lagatar.in/pm-modi-shouted-in-jamui-rally-congress-tarnished-the-reputation-of-india-during-its-rule/">जमुई

रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस-राजद ने पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही