Search

 
 
 

लातेहार : जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत, जंगल में हुआ हादसा

 
Latehar : बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत हुम्बू गांव में जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 28 साल के जयनंदन भगत जंगल गया था, उसी दौरान एक जहरीले सांप ने डस लिया. परिजनों ने जयनंदन को बेहोशी की अवस्था में ही आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. अचानक हुए इस हादसे से इलाके के लोग दुखी हैं. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें- तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-not-enough-rain-in-the-district-carry-out-relief-work-among-farmers-gop/">तांतनगर

: जिले में नहीं हुई पर्याप्त बारिश, किसानों के बीच राहत कार्य चलायें : गोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही