Search

 
 
 

लातेहार : पातम-डाटम फॉल में नहाने गये दो युवकों की मौत

 
Latehar : जिले के हेरहंज प्रखंड में स्थित पातम-डाटम फॉल में नहाने गये दो युवकों की मौत गहरे पानी में डुब जाने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया पंचायत के जिलंगा गांव के सात युवक पातम-डाटम फॉल में घुमने गये थे. इसी दौरान फॉल में नहाने गये दो युवक राम प्रकाश कुमार एवं अभय मेहता गहरे पानी में चले गये और डुबने से उनकी मौत हो गयी. इसके बाद उन दोनों युवकों के साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. शव की बरामदगी के लिए फॉल में जाल लगाया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि बारिश के दिनों में पातम-डाटम फॉल की सुंदरता और बढ़ जाती है. इस कारण आसपास के युवक यहां घूमने के लिए आते हैं. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sales-increased-in-trade-fair-furniture-out-of-stock-in-kolkata/">धनबाद

: ट्रेड फेयर में बढ़ी बिक्री, कोलकाता के फर्नीचर आउट ऑफ स्टॉक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही