Chandwa/Latehar : स्थानीय विवेकानंद किशोर संस्थान की एक बैठक नरेश प्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में चैत नवरात्र, चैती छठ, रामनवमी और सरहुल पर्व पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. चैत्र नवरात्र से पहले शहर में साउंड बॉक्स लगाने और सरहुल जुलूस में शामिल होने वालों के लिए गुड़-चना, शरबत व पानी वितरण करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा चैती छठ में घाट और रास्ते की साफ सफाई कराने, लाइट व साउंड की व्यवस्था करने और अस्थायी महिला स्नानागार आदि बनाने का निर्णय लिया गया.
लातेहार : विवेकानंद किशोर संस्थान की बैठक में फैसला, छठ व्रतियों को दी जायेगी सुविधाएं
Last Updated: Apr 07, 2024 12:00 AM (IST)