Search

 
 
 

लातेहार : सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया गया निर्णय

 
Balumath (Latehar): जमीयत अंसार कमेटी की एक बैठक रहमतनगर स्थित मैरिज हॉल में जहुर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बालूमाथ, बरियातू एवं हेरहंज प्रखंडों में कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया. समाज की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही गई. शादी-विवाह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने, बैंड बाजा और आतिशबाजी पर लगी पाबंदी पर अमल नहीं करने वालों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर कार्रवाई करने उनके घरों में काजी के द्वारा निकाह नहीं पढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया. शिक्षा पर समाज का विशेष फोकस करते हुए बच्चों एवं बच्चियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करने का प्रस्ताव पारित किया. हेरहंज एवं बरियातू प्रखंडों में भी बैठकें आयोजित करने का फैसला किया गया. इसे भी पढ़ें -अगर">https://lagatar.in/if-modi-wins-there-will-be-dictatorship-democracy-will-not-survive-there-will-be-no-elections-kharge/">अगर

मोदी जीत गये, तो तानाशाही होगी, लोकतंत्र नहीं बचेगा चुनाव नहीं होगा, यह आखिरी मौका : खड़गे

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जैनुल आवेदिन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अब्दुल रहमान अंसारी, रफीउल्लाह अंसारी, उस्मान सनम, अनवर अंसारी, शमीम अंसारी, जनाब अंसारी, अख्तर अंसारी, असगर अंसारी, कलीम अंसारी समेत बालूमाथ, बरियातू एवं हेरंहज प्रखंड के मुस्लिम समाज के कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - 2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-tickets-of-many-including-palamu-mp-bd-ram-may-be-cut/">2024

लोकसभा चुनाव : पलामू सांसद बीडी राम समेत कई का कट सकता है टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही