Search

 
 
 

लातेहार : रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय, समिति का गठन

 
Latehar:  रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए नव युवक संघ, बाइपास चौक की एक बैठक कन्हाई प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महासमिति के निर्देशों का पालन करते हुए रामनवमी पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया. समिति का अध्यक्ष शंभू प्रसाद, उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, राजमोहन प्रसाद, अनूज कुमार, विकास मेहता व युगेश्वर राम को बनाया गया. सचिव अजीत यादव व सह सचिव सोनू गुप्ता, राहुल कुमार, विशाल मेहरा, पवन कुमार व महामंत्री अनिकेत सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता व सह कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता को बनाया गया है. जबकि संरक्षक मंडली में कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार दास, आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, राजू रंजन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद, द्वारिका अग्रवाल, रामदयाल राम व रामचंद्र राम को शामिल किया गया है. इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. बैठक में चैत्र नवरात्र के पहले बाइपास चौक एवं अन्य प्रमुख सड़कों पर बजरंगी झंडा व तिकोन लगाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-a-former-congress-leader-were-murdered-over-a-dispute-over-connecting-electricity-lines-three-accused-arrested/">पलामू

: बिजली तार जोड़ने के विवाद में हुई थी पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही