Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः वनाधिकार समिति की बैठक में लिए गये गई निर्णय

Advertisement
Advertisement
Latehar: डीसी भोर सिंह यादव ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वनाधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र व सामुदायिक वन पट्टा के प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. समिति के द्वारा विमर्श के बाद डीवीसी नार्थ कर्णपुरा (पीपरवार) सब स्टेशन से पूर्व मध्य रेल धनबाद के टीसीएस बालूमाथ तक 132 केवी ट्रांसमिशन लाईन, मगध रेलवे साईडिंग, आईआरबी -04 के स्थापना हेतु मौजा लटदाग में भूमि अपयोजन, ग्राम रामसेली सुग्गाबांध में कम्युनिटी सेंटर निर्माण, ग्राम गसीगड़ा में कम्युनिटी सेंटर के लिए वनाधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया. इसके अलावा मनिका प्रखंड के ग्राम अगरडीहा मंधनिया में सरना स्थल, चंदवा प्रखंड के लुकईया- गंझुटोला व ग्राम काली डुमारो में सामुदायिक वन पट्टा निर्गत करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया. बैठक में पीटीआर के उप निदेशक कुमार आशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, एसडीओ शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन समेंत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- हजारों">https://lagatar.in/thousands-protest-against-manipur-violence-in-mizoram-chief-minister-also-joins/">हजारों

लोगों ने मिजोरम में मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही