Search

 
 
 

लातेहार : सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आये हैं...

 

श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ का स्वर्ण जयंती वर्ष 

Ashish Tagore Latehar : 14 अक्टूबर से शहर में श्रीरामचरित मानस नवाह्यन परायण पाठ का 50वां अधिवेशन कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. शहर के बीचोबीच अंबाकोठी स्थित महायज्ञ स्थल से एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने ध्वज दिखा कर इसे रवाना किया. कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची और इसके बाद पुन: मेन रोड, थाना चौक व बाइपास चौक होते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया. जबकि मौके पर बतौर मुख्य यजमान पवन कुमार महलका सप्तनीक थे. इसके बाद कलश यात्रा मानस पथ होते हुए महायज्ञ परिसर पहुंची. कलश यात्रा में तकरीबन एक हजार कुंवारी कन्या व महिलाओं ने कलश उठाया था. कलशधारी महिला एवं कुंवारी कन्याएं एक ही परिधान में मनोहारी दृष्य में नजर आ थीं. बाहर से आये कलाकारों ने श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी निकाली. झांकियों को आकर्षक रथ में सवार किया गया था. बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. बच्चे जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे. कलश यात्रा में सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आये हैं और रामजी की निकली सवारी आदि मनमोहक गीत बजाये जा रहे थे. मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, राजधनी यादव, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, सुनील कुमार शौंडिक, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राजेश सिंह, राजीव रंजन पांडेय, मदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मुकेश पांडेय, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, उज्जवल पांडेय, संतोष पासवान आदि शामिल थे.

15 अक्टूबर से शुरू होगा मानस परायण पाठ

15 अक्टूबर से महायज्ञ परिसर में मानस पाठ का शुभारंभ किया जायेगा. प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक गिरिडीह के वाचस्पति अनिल जी भारद्वाज के सानिध्य में सस्वर श्रीरामचरित मानस परायण पाठ किया जायेगा. प्रतिदिन नवमी तिथि तक संध्या साढ़े छह से आठ बजे तक आरती व कीर्तन तथा रात्रि साढे आठ बजे से मथुरा के नव धार्मिक रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जायेगा. 24 अक्टूबर को हवन व पूणार्हुति तथा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा. महासमिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-five-arrested-including-tpc-subzonal-commander-many-weapons-including-ak-56-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही