Search

 
 
 

लातेहार : 15 मार्च को इटखोरी आएंगे रक्षामंत्री, भाजपा की बैठक में तैयारी पर चर्चा

 
Balumath, Latehar:  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगामी 15 मार्च को चतरा संसदीय क्षेत्र के इटखोरी में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है. रक्षा मंत्री चतरा लोकसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में भाग लेंगे. इसकी तैयारियों एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्वित कराने के जिए भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव उपस्थित थे. उन्होंने बूथ शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से इटखोरी के कार्यक्रम भाग लेने की अपील की. उन्होंने कि मंडल के सभी बूथो से भाजपा कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिला कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे. बैठक में अमित कुमार, सूरज शाह, दशरथ ठाकुर, विजय यादव, राजेंद्र प्रसाद, महावीर तूरी, सुरेंद्र मुंडा व विजय ठाकुर समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/empower-women-by-promoting-education-subodh-kant/">शिक्षा

को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करें : सुबोधकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही