Search

 
 
 

लातेहार : मृतकों के परिजनों को मुआवजा-नौकरी देने की मांग, सड़क जाम

 
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम ट्रक और कार की भीषण टक्कर में लातेहार जिले की तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे में दो लोग जख्मी हो गए थे. आक्रोशित लोगों ने सदर अस्बपताल गेट के पास रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. प्रदर्शनकारी पीड़ित परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की. साथ ही सड़क हादसे के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. मृतक अरुण उपाध्याय, पीयूष कुमार और आदर्श कुमार के परिजनों को मुआवजा व नौकरी की मांग की गई. इसे भी पढ़ें– 10वीं-">https://lagatar.in/10th-12th-board-exam-cbse-issued-toll-free-number-for-counseling-of-students/">10वीं-

12वीं बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए सीबीएसई ने जारी किया टोल फ्री नंबर 

परिजनों ने गहरी साजिश की आशंका जताई

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशितु लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में कई यात्री बसें, मालवाहक ट्रक और चार पहिया वाहन फंसे रहे. जाम की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, सीओ रूद्र प्रताप व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. मौके पर विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े अरुण उपाध्याय के परिजनों ने प्रशासन को आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया है कि गहरी साजिश के तहत उसकी हत्या की गयी है. उसे सड़क हादसे का रूप दिया गया है. परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग करते हुए उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है. इसे भी पढ़ें– आदिवासी">https://lagatar.in/childrens-commission-took-cognizance-in-poster-case-giving-jobs-to-tribal-girls-dc-directed-take-action/">आदिवासी

लड़कियों को नौकरी देने के पोस्टर मामले में बाल आयोग ने लिया संज्ञान, डीसी को कार्रवाई का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही