Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जुबली चौक में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग, हर दिन होता है सड़क जाम

Advertisement
Advertisement
Latehar :  शहर के अति व्यस्त जुबली चौक में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. इस चौक में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक को जुबली चौक में ट्रैफिक पुलिस की पदस्थापना करने की मांग की है. बता दें कि पहले यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करायी गयी थी, लेकिन बाद में सेवा हटा ली गयी. लोगों का कहना है कि जुबली चौक एवं इसके 200 फीट की परिधि में इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक के अलावा प्रज्ञा केंद्र, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सहारा इंडिया का कार्यालय है. इस कारण यहां सड़क में वाहनों का काफी दवाब रहता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/JUBLI-2-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> बैंकों के सामने वाहन पार्किंग का स्थान काफी छोटा होने के कारण अक्सर आम लोग सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़े करते हैं. ऐसे में यहां हर समय जाम लगा रहता है. यहां ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने के कारण न सिर्फ वाहन चालक ही नहीं वरन आम राहगीरों को भी परेशान होना पड़ता है. वहीं बैंकों से कुछ ही मीटर की दूरी पर मध्य विद्यालय बाजार के पास दुकानदारों के द्वारा अपने सामानों को सड़क के किनारे लगा दिया जाता है. इस कारण भी यहां सड़क संकीर्ण है और रोड जाम की स्थिति बनती है. दूसरी ओर थाना चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में लापरवाह रहते हैं. इसे भी पढ़ें-ब‍िहार">https://lagatar.in/dsp-made-directly-from-babli-constable-of-bihar-must-read-success-story/">ब‍िहार

की बबली कांस्‍टेबल से सीधे बनी DSP, जरूर पढ़ें सफलता की कहानी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही