Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पत्रकार अजय सिन्हा की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रतुल शाहदेव ने कहा,  अजय सिन्हा की मौत की घटना का खुलासा  होना चाहिए,  यह हत्या थी या एक्सीडेंट? Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार पुलिस से मांग की है कि वह राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिन्हा की मौत की घटना का खुलासा करें. कहा कि यह हत्या थी या एक्सीडेंट? यह बात साफ होने से संशय के बादल हट जायेंगे. प्रतुल ने कहा कि जब तक इस घटना से पर्दा नहीं हटेगा, तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा, जो उचित नहीं है. उन्होंने लातेहार के पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि वह जल्द मामले की गहराई तक छानबीन करें और पूरी घटना को जनता के सामने स्पष्ट करें.

युवा पत्रकार की मौत बहुत ही दुखद घटना है

प्रतुल ने कहा, एक युवा पत्रकार की मौत बहुत ही दुखद घटना है. उन्होंने उपायुक्त से भी आग्रह किया है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार या अपने विशेष अधिकार वाले फंड से मृत पत्रकार के परिजनों की यथासंभव सहायता करें. यह भी आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से भी सहायता की अनुशंसा करें. इस शोक की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार समेत पूरे जिले के लोग मृतक के परिजनों के साथ हैं. प्रतुल ने अजय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से कामना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही