Search

 
 
 

लातेहार : नन्हे हाथी की मौत की जांच कराने की मांग

 
Latehar :  मंडल डैम से रेस्क्यू कर बेतला नेशनल पार्क लाये गये नन्हे हाथी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बेतला के कई सामाजिक कार्यकर्ता शुक्रवार को बेतला रेंजर शंकर पासवान से मुलाकात की और नन्हे हाथी की मौत की जांच की मांग की है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीमार नन्हे हाथी के इलाज में घोर लापरवाही बरती गयी थी. अगर उसका समुचित इलाज और देखभाल किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी. वहीं कार्यकर्ताओ ने कहा कि हाथी के मौत के बाद बड़ी क्रुरता के साथ उसे वाहन में लोड किया गया. इतना ही नहीं वनकर्मी उसके पार्थिव शरीर पर बैठ कर उसे ले जा रहे थे. यह बहुत ही निंदनीय है. उन्होंने इन वनकर्मियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर रेंजर ने कहा कि अगली बार से ऐसी घटना दुबारा नहीं होगी. उन्होंने इस मामले की जांच करने की बात कही. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-a-batch-of-65-pilgrims-leaves-for-vaishno-devi-from-charhi/">हजारीबाग:

चरही से 65 तीर्थयात्रियों का जत्था वैष्णो देवी के लिए रवाना [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही