Search

 
 
 

लातेहार : जुबली चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग

 
Latehar:  शहर के अति व्यस्त जुबली चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की है. लोगों का कहना है कि जुबली चौक एवं इसके 200 फीट की परिधि में इलाहाबाद, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक व यूनियन बैंक बैंक के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय है. इस कारण यहां सड़क पर वाहनों का काफी दवाब रहता है. वाहन पार्किंग का स्थान काफी छोटा होने के कारण अक्सर आम लोग सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़े करते हैं. ऐसे में यहां हर समय जाम लगा रहता है. ऐसे में यहां ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने के कारण न सिर्फ वाहन चालक वरन आम राहगीर भी परेशान होते हैं. वहीं शहर के मेन रोड मध्य विद्यालय बाजार के पास दुकानदारों के द्वारा अपने सामानों को सड़क के किनारे लगाया जाता है, जिस कारण भी सड़क संकीर्ण हो जाती है और रोड जाम की स्थिति बनती है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-20-shops-burnt-down-due-to-negligence-of-electricity-department/">हजारीबाग

: बिजली विभाग की लापरवाही से 20 दुकानें जलकर खाक

थाना चौक पर दुकानों के सामने किया गया अतिक्रमण

शहर के थाना चौक में कई दुकानदारों के द्वारा सड़कों का अतिक्रमण कर लिया गया है. दुकान के सामने की तकरीबन दो से तीन फीट की जमीन पर दुकानदारों ने मोरम बिछा कर ऊंचा कर दिया है जिस कारण थाना चौक में अक्सर जाम लगी रहती है. इतना ही नहीं दुकानदारों के द्वारा सड़कों पर दुकान की सामग्रियां भी रख दी जाती है. यहां दुपहिया वाहन चालकों को सड़कों पर ही वाहन लगाना पड़ता है जिस कारण अक्सर जाम लगता है. दूसरी ओर थाना चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में लापरवाह रहते हैं. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-seized-doda-worth-rs-3-24-crore/">चाईबासा

पुलिस ने 3.24 करोड़ का डोडा किया जब्त
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही