Search

 
 
 

लातेहार : चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग

 
Latehar: चतरा संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में राजद का स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग की मांग की गयी है. इसे लेकर लोकतंत्र बचाओ 2024 के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव के लातेहार प्रभारी जय शंकर पाठक को एक मांग पत्र सौंपा. यह मांग पत्र झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को संबोधित है. ज्ञापन में बताया गया है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में लोकतंत्र बचाओ अभियान द्वारा लगातार वालंटियर प्रशिक्षण, जन सभाओं, यात्राओं, पर्चा वितरण कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जा रहा है. ज़मीनी अनुभव के आधार पर राजद का स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग की गयी है. मांग पत्र में कहा गया है कि बहुत सालों से सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के बाहर के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. कभी बिहार से अथवा झारखंड के अन्य जिलों से यहां प्रत्याशी आते रहे हैं. इस पर चतरा लोक भा क्षेत्र के लोगों को घोर आपत्ति है. प्रतिनिधिमंडल में जॉर्ज मोनिपल्ली, हरि कुमार भगत, जेम्स हेरेंज, जीतेंद्र सिंह खेरवार व सेलेस्टिन कुजूर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-congress-also-staked-claim-on-chatra-lok-sabha-seat/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भी ठोकी दावेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही