Search

 
 
 

लातेहार : चतरा से राजद को टिकट देने की मांग, स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता

 
लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान की बैठक में लिया गया निर्णय Latehar: शहर के पहाड़पुरी इलाके में लोकतंत्र बचाओ- 2024 अभियान की एक चतरा लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक चतरा और लातेहार जिलों के सभी प्रखंडों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार चतरा लोकसभा क्षेत्र के सभी आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति समुदाय के लोग मोदी सरकार को हराने के लिए वोट देंगे. चतरा लोकसभा की चुनावी इतिहास को देखते हुए अभियान ने भाजपा के विरुद्ध आइएनडीआइए गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है. बैठक में गठबंधन के तहत चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग की गयी. इसके अलावा स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता देने की बात कही गयी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/mining-will-resume-in-closed-copper-mines-in-jharkhand/">झारखंड

में बंद पड़ी तांबे की खदानों में फिर होगा खनन

“हेमंत को फर्जी आरोप में किया गिरफ्तार”

बैठक में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फर्जी आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आदिवासी व मूलवासियों के द्वारा चुनी गयी सरकार को बार-बार गिराने का प्रयास भाजपा व केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता रहा है. भाजपा और मोदी सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा को बेनकाब हो गया है. बैठक में अजय उरांव, भुखन सिंह, दिनेश्वर यादव, हरिकुमार भगत, जेम्स हेरेंज, जितेंद्र खेरवार, नंदकिशोर गांझू, प्रवेश राणा, ज्योति, जॉर्ज मोनीपल्ली, सुरेश उरांव, सीमा कुमारी, सेलेस्टीन कुजूर, सीमा कुमारी, तेतरी कुमारी व विनय सेंगर, समेत कई सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-offered-prayers-at-manjhi-than-in-madhuban-and-wished-for-the-betterment-of-the-state-and-political-life/">कल्पना

सोरेन ने मधुबन स्थित मांझी थान में की पूजा-अर्चना, राज्य और राजनीतिक जीवन के बेहतरी की कामना की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही