Search

 
 
 

लातेहार : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

 
Latehar :  झारखंड विकास समिति के संयोजक रवि कुमार डे ने जिले में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही लचर है. विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही है. उन्होने सदर अस्पताल लातेहार में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को दुरुस्त कराने एवं मरीजों का नियमित अल्ट्रासाउंड कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लातेहार एक मेसो क्षेत्र है और यहां आदिवासी व गरीब मजदूर-किसान निवास करते हैं. उनके पास बाहर के लैबों में जा कर महंगी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पैसे नहीं हैं. इसे भी पढ़ें–क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-great-match-between-india-and-pakistan-today-the-excitement-about-the-match-is-at-its-peak/">क्रिकेट:

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, मैच को लेकर रोमांच चरम पर

बीपीएम के तबादले की मांग

रवि डे ने आगे कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का लगाने एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक है. श्री डे ने कहा कि अभी बारिश का मौसम है. ऐसे में नालियों में डीडीटी का छिड़काव एवं लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जाना चाहिए. श्री डे ने चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक समेत ट्रामा सेंटर की स्थापना करने,स्टाफ की कमी को दूर करने एवं विवादित बीपीएम विशाल मिश्रा का यहां से तबादला करने की मांग की. उन्होंने कहा कि विशाल मिश्रा का तबादला बरवाडीह में हो चुका है, बावजूद वह चंदवा सीएससी सेंटर में अपनी मनमानी कर रहे हैं. मौके पर सत्येंद्र प्रसाद यादव, मुकेश कुमार सिंह और इंद्रजीत साह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-workers-held-personal-manager-hostage-in-dahibari-project-demonstrated/">धनबाद:

दहीबाड़ी परियोजना में मजदूरों ने पर्सनल मैनेजर को बंधक बनाया, किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही