Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Latehar: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए पोर्टल खुलवाने और प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल कराने की मांग को ले कर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), लातेहार ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला कल्याण पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा को सौंपा. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-half-yearly-examination-of-class-1-to-7-in-government-schools-will-start-from-january-16-not-18/">रांची

: 16 नहीं 18 जनवरी से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 की अर्धवार्षिक परीक्षा
आइसा के प्रमंडल के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में पोर्टल खोला जाता था. लेकिन एक वर्ष से आवेदन के लिए पोर्टल कभी खोला ही नहीं. रंजीत ने कहा कि स्कॉलरशिप छात्रों की पढ़ाई में काफी मदद करता है. लातेहार जिला में अधिकांश लोग अनुसूचित जनजाति व जनजाति के लोग निवास करते हैं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-meeting-newly-formed-state-executive-committee-continues-in-charge-avinash-pandey-president-rajesh-thakur-including-all-members-included/">झारखंड

कांग्रेस : नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक जारी, प्रभारी अविनाश पांडे, अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी सदस्य शामिल
छात्रों की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय होती है. ऐसे में स्कॉलरशिप (छात्रवृति) छात्रों के लिए काफी सहायक होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल कल्याण विभाग की साइकिल वितरण योजना बंद है. केंद्र सरकार आरटीई की हवाला दे कर प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप बंद करने की तैयारी में है. नई शिक्षा नीति लाकर गरीब छात्रों को पढ़ाई से बाहर करने प्रयास किया जा रहा है. रंजीत ने आगे कहा कि नीलांबर पीतांबर यूनिर्वसिटी का सत्र नियमित संचालित नहीं हो पा रहा है. जिले के अधिकांश हाई स्कूलों में शिक्षक नहीं है. मौके पर संजय सिंह, नागेंद्र कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार व संदीप सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही