Search

 
 
 

लातेहार : माराबार गांव में बिजली-पानी देने की मांग, डीसी से गुहार

 
Latehar:  सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत में एक गांव है माराबार. इसी माराबार गांव के पोही टोला के निवासियों ने बिजली और पानी की व्यवस्था कराने की मांग उपायुक्त भोर सिंह यादव से की है. मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंच कर ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा. सुरेंद्र परहिया ने बताया कि उनके गांव में आदिम जनजाति परहिया समुदाय के लोग निवास करते हैं. पोही टोला में बिजली और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. टोला की महिलायें दूसरे टोला से पानी लाती हैं. बिजली नहीं रहने से अभी भी वे लोग ढिबरी युग में जी रहे हैं. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. खेती बारी भी नहीं कर पा रहे हैं. ज्ञापन सौंपने वालों में उपेंद्र परहिया, रघु परहिया, वीरेंद्र परहिया, गंधारी परहिया, ममता परहिया, राजो परहिया, शीला परहिया, ललिता कुवंर समेत कई ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-three-criminals-arrested-for-firing-for-extortion/">रांची:

 रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही