Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चालू कराने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Latehar: बहुमंजिला सदर अस्पताल में बंद अल्ट्रासांउड को चालू कराने की मांग छात्र नेता नागमणि कुमार ने की है. उन्होने कहा कि आगामी 15 दिनों में अगर सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. नागमणि ने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद रहना बहुत ही दुखद है. उन्होने कहा कि अस्पताल प्रबंधन व जन प्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के कारण यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. लातेहार एक आदिवासी एवं मेसो क्षेत्र है. यहां के लोग काफी गरीब हैं. लोगों के पास बाहर या अन्य शहरों में अल्ट्रासाउंड कराने के पैसे नहीं है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :खड़गे">https://lagatar.in/kharge-lashed-out-at-the-modi-government-for-withdrawing-rs-2000-notes-said-another-demonetisation-to-trouble-people/">खड़गे

ने दो हजार के नोट वापस लेने पर मोदी सरकार पर हल्ला बोला, कहा, लोगों को परेशान करने वाली एक और नोटबंदी…

साजिश के तहत अल्ट्रासाउंड सेवा की गयी ठप- नागमणि

छात्र नेता नागमणि कुमार कहा कि एक साजिश के तहत सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप की गयी है ताकि सदर अस्पताल के बाहर के नीजि क्लीनिक व पैथोलोजी को इसका लाभ मिल सके. नागमणि ने सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चालू कराने की मांग को सिविल सर्जन डा दिनेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें :2000">https://lagatar.in/2000-demonetisation-impact-on-karnataka-elections-alok-dubey/">2000

की नोटबंदी कर्नाटक चुनाव का असर : आलोक दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही