Search

 
 
 

लातेहार : बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की मांग की

 
Balumath, Latehar: लातेहार जिले के बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज प्रखंडों के महागठबंधन दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विधायक पूर्व में कई बार मंत्री पद संभाल चुके हैं. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2000 में बाबूलाल मरांडी की सरकार में खेल मंत्री, 2003 में अर्जुन मुंडा की सरकार में उत्पाद एवं मद निषेध मंत्री, 2009 में शिबू सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, 2010 में अर्जुन मुंडा की सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में इन्होंने काम किया. सबसे बड़ी बात यह है कि कई बार मंत्री रहने के बाद भी आज भी यह बेदाग हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाया जाता है तो आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में झामुमो व महागठबंधन मजबूत होगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-demand-for-permanent-vice-chancellor-in-vibhavi-abvp-staged-strike/">हजारीबाग

: विभावि में स्थायी कुलपति की मांग, एबीवीपी ने दिया धरना

कई बार मंत्री पद संभाल चुके हैं बैद्यनाथ राम

मांग करने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव, राजेंद्र गंझू, प्रेम गंझू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, दीपक यादव, झामुमो जिला संयुक्त सचिव मो इमरान, युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, राजेश यादव,प्रदीप गंझू, मो जुबैर, श्याम सुंदर यादव, मनोज यादव, तुलसी राम, बाबूलाल राम, हरि साव, फिरोज कुरैशी, मो जुबैर, शाहिद अंसारी, जसीम सिद्दीकी व परमेश्वर गंझू आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-builder-accused-of-fraud-complaint-in-police-station/">जमशेदपुर

: बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप, थाना में शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही