Search

 
 
 

लातेहार : डीईओ ने सफल छात्रों व शिक्षकों को दी बधाई

 
Latehar : जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल छात्र व छात्राओं एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम लगभग 94 प्रतिशत रहा है. इसे शत प्रतिशत करना है और यह सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर शिक्षा का माहौल तैयार किया जा रहा है. विद्यालयों को संशाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सके. छात्र व शिक्षकों के अनुपात को सही करने का प्रयास किया जा रहा है. जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. डीईओ ने आगे कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है. उन्होंने पूरी कर्मठता से शिक्षण कार्य करने की अपील शिक्षकों से की. कहा कि शिक्षक छात्रों के पथ प्रदर्शक होते हैं. उन्होंने सफल छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षण ग्रहण करने की अपील की. मैट्रिक के परीक्षा परिणाम से ही आगे के द्वार खुलते हैं. अगले वर्ष परीक्षा देने वाले छात्रों को पूरी तन्मयता से तैयारी करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/fire-breaks-out-at-ntpc-north-karnapura-power-plant-in-chatra/">चतरा

के NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही