Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 के जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरएसी) एवं (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 के वार्षिक साख योजना का कुल लक्ष्य 372,23.06 लाख है. इसके विरूद्ध तीसरी तिमाही में 463,99.02 लाख की उपलब्धि हासिल हुई है जो लक्ष्य का 124.65 प्रतिशत है. वार्षिक साख योजना के तहत प्राथमिक क्षेत्र का कुल लक्ष्य 298,47.77 लाख है. इसके विरुद्ध तीसरी तिमाही में 246,88.19 लाख की उपलब्धि हासिल हुई है जो लक्ष्य का लगभग 82.71 प्रतिशत है. दिसंबर में 2022 के तिमाही में सीडी रेश्यो 38.90 प्रतिशत है. उपायुक्त ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-manager-of-it-site-accused-of-misbehaving-with-women-workers-fir-lodged/">आदित्यपुर

: आईटी साइंट के पूर्व मैनेजर पर लगा महिलाकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

लापरवाह बैंक अधिकारी पर कार्रवाई हो- डीसी

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल एसीपी लक्ष्य 21,081 निर्धारित है. इसके विरुद्ध तीसरी तिमाही में 11498 किसानों का केसीसी ऋण दिया गया है, जो लक्ष्य का 54.54 प्रतिशत है. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृति करने का निर्देश एलडीएम को दिया. भोर सिंह यादव ने कहा कि वैसे बैंक अधिकारी जो कार्य में लापरवाही कर रहे है उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करें. उपायुक्त ने एक अन्य बैठक में विभिन्न योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2022–23 में प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध खर्च की गयी राशि की समीक्षा की. उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता मद, सीएसआर व जिला योजना से अनाबद्ध निधि के आवंटन व खर्च की जानकारी ली. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, सिविल सर्जन दिनेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-railway-employee-was-murdered-for-opposing-illegal-relationship-life-imprisonment-to-the-accused/">चाईबासा:

अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी रेलवे कर्मचारी की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही