Search

 
 
 

लातेहार : उपायुक्त ने चुनाव कार्य की समीक्षा बैठक की, दिये कई निर्देश

 
Latehar:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने क्लस्टर एवं मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. समीक्षा के क्रम में मतदान के दिन कलस्टर एवं बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय,पेयजल, रैम्प सहित उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जानकारी ली. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं निश्चित रूप से उपलब्ध रहे. वैसे मतदान केंद्र जहां न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उनकी सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराएं. उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग को भी उक्त मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि संबंधित विभाग अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर सके. बैठक में डीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से पोलिंग पार्टी तथा सीआरपीएफ के जवानों के रुकने के लिए कलस्टरों एवं मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की क्रम वार जानकारी ली. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-congress-gives-ticket-to-meira-kumars-son-anshul-from-patna-sahib/">बिहारः

पटना साहिब से कांग्रेस ने मीरा कुमार के बेटे अंशुल को दिया टिकट

बिजली-पानी की व्यवस्था करने का निर्देश

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि कलस्टरों पर आवश्यकता के अनुरुप पेयजल के लिए टैंकरों, पंखा, बिजली, लाइट आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शमशाद आलम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल कमलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दीपक कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा के श्रेयांश एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-principal-went-door-to-door-requested-to-send-children-to-school-regularly/">पलामू

: घर-घर गईं प्रिंसिपल, बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही