Search

 
 
 

लातेहार : उपायुक्त ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

 
Latehar : शुक्रवार को उपायुक्त गरिमा सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट के कमिशनिंग के लिए राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने संस्थान के कमरों व अन्य उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के अलावा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस मौके पर कमिशनिंग कार्य में प्रतिनियुक्त किए गये तकनीकी पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर, सहायक व निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली. उन्होंने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. इस पर ही मतदान निर्बाध संपन्न हो पाना निर्भर है. इसलिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य करे. कमिशनिंग का कार्य अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील है. इसमें जरा भी कोताही या चूक की संभावना नहीं होनी चाहिए. गरिमा सिंह ने कहा कि टीम भावना से समय का पालन करते हुए कार्य पूरा कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं. इसे भी पढ़ें-कोलकाताः">https://lagatar.in/kolkata-mamata-reached-raj-bhavan-to-meet-pm-modi-asked-for-dues-of-the-state/">कोलकाताः

पीएम मोदी से मिलने राजभवन पहुंची ममता, मांगा राज्य का बकाया

चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

इस दौरान उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे. उपायुक्त ने शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय व गांधी कालेज का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया. इससे पहले उपायुक्त ने चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही. उपायुक्त ने शुक्रवार को श्रम,नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के सफल संचालन के लिए समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें-माधवी">https://lagatar.in/madhavi-mishra-becomes-dc-of-dhanbad-varun-ranjan-transferred/">माधवी

मिश्रा बनीं धनबाद की डीसी, वरुण रंजन का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही