Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : लाइफलाइन एक्सप्रेस के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Latehar: इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान से लाइफलाइन एक्सप्रेस हॉस्पिटल ट्रेन के 231 वे प्रोजेक्ट के तहत चंदवा के टोरी स्टेशन में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को उपायुक्त भोर सिंह यादव ने शिविर का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने निबंधन काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों के निबंधन, आवासन, भोजन, पेयजल, स्वच्छता व सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा परिसर में लगाये गये स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने ऑपरेशन व सर्जरी के उपरांत चिकित्सीय देखभाल में रखे गये मरीजों से मुलाक़ात की. उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उपयुक्त ने टोरी स्टेशन में लाइफलाइन ट्रेन में मरीजों का ऑपरेशन व सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की टीम को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :अरविंद">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-reached-ranchi-will-meet-cm-hemant-tomorrow/">अरविंद

केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात

9634 लोगों का हुआ निबंधन 

शिविर के अब तक कुल 9,634 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है. जिसमें आँख के जाँच के लिए 6427 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया. 225 लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई तथा जांच के उपरांत 750 लोगों को चश्मा दिया गया है. कटे–फटे ओठ की सर्जरी 14, ऑर्थोपेडिक की 80, कान की 51 सर्जरी एवं 48 लोगों के दांत की जांच एवं उपचार की गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hang-the-accused-of-murder-after-the-rape-of-a-teenager-abvp/">धनबाद

: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के ​आरोपियों को फांसी दो- अभाविप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही